logo-image

Video: तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने पुतिन को बर्थडे गिफ्ट में दिया पपी

तिन का 65वां जन्मदिन 7 अक्टूबर को था। सामने आए वीडियो में पुतिन इस गिफ्ट को लेते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं और पपी को चूमते हुए उन्होंने अपना प्यार भी जताया।

Updated on: 12 Oct 2017, 12:42 PM

नई दिल्ली:

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बर्थडे गिफ्ट में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगली बर्डीमुहामडो ने एक पपी भेंट किया है।

दरअसल, पुतिन को कुत्तों से खासा लगाव है। माना जा रहा है कि इसी लगाव को देखते हुए तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने रूसी समकक्ष को यह गिफ्ट दिया।

दरअसल, पुतिन का 65वां जन्मदिन 7 अक्टूबर को था। सामने आए वीडियो में पुतिन इस गिफ्ट को लेते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं और पपी को चूमते हुए उन्होंने अपना प्यार भी जताया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस अल्बाई पपी को वर्नी नाम दिया है जिसका रूसी भाषा में अर्थ वफादार होता है। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति और पुतिन के बीच यह मुलाकात रूस के सोची में हुई।

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने मीडिया रिपोर्टस को बताया ग़लत, कहा- परमाणु हथियारों को बढ़ाने नहीं बोला

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने पुतिन को पपी गिफ्ट करते हुए कहा, 'हमारा एक कॉमन फ्रेंड है और यह एक अनोखा अल्बाई डॉग है। आज मैं इसे अपने साथ ले आया।' इसके बाद उन्होंने एक पिंजरे से पपी को निकालकर सभी को दिखाया।

यह भी पढ़ें: मॉडर्न दुल्हन के अवतार में कहर ढा रही हैं कैटरीना कैफ, देखें तस्वीरें