कमलनाथ को मिली मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान, सिंधिया बने चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य में पार्टी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को सौंपी गई है। साथ ही उनके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।
नई दिल्ली:
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य में पार्टी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को सौंपी गई है। साथ ही उनके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।
वहीं, गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन बनाए गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने पार्टी इकाई में बदलाव का आदेश जारी किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओर से जारी विज्ञप्ति में वर्तमान अध्यक्ष अरुण यादव के स्थान पर कमलनाथ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चार अन्य नेताओं को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्षों में बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद कमलनाथ ने कहा कि वह आपसी तालमेल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)और गैर धर्मनिरपेक्ष ताकतों की हार सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसके लिए मैं प्रतिबद्घता, साहस और आपसी तालमेल के साथ भाजपा और गैर-धर्मनिरपेक्ष ताकतों की हार सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।'
कमलनाथ ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि इसी साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: SC ने कहा- मोबाइल से आधार जोड़ने का निर्देश कभी नहीं दिया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें