चीन से सावधान रहे पाकिस्तान, प्रतिबंधित बलूच नेता मेहरन मैर्री ने चेताया
ब्रिटेन में रहने वाले बलूच राष्ट्रवादी नेता मेहरन मैर्री ने पाकिस्तान को चीन पर आंख मूंद कर विश्वास न करने की चेतावनी दी है। मैर्री को हाल ही में स्विट्जरलैंड ने राजनीतिक शरण देने से इनकार कर दिया था।
नई दिल्ली:
ब्रिटेन में रहने वाले बलूच राष्ट्रवादी नेता मेहरन मैर्री ने पाकिस्तान को चीन पर आंख मूंद कर विश्वास न करने की चेतावनी दी है। मैर्री ने कहा कि पाकिस्तान को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) जैसी परियोजनाओं में चल रही सहभागिता को लेकर चीन पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए।
मैर्री को हाल ही में स्विट्जरलैंड ने राजनीतिक शरण देने से इनकार कर दिया था।
एशिया टाइम्स से बात करते हुए जब उनसे बलूचिस्तान में चीन द्वारा एकता स्थापित करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा, 'सच कहूं अगर ऐसा होगा तो पंजाबियों के लिए बहुत बुरा होगा। मैंने कई अवसरों पर इस बात का जिक्र किया है। असल में पंजाबियों को भी चीन से डरना चाहिए। ये लोग आपके बच्चों को भविष्य खा जाएंगे। चीन से पाकिस्तान को सावधान रहने की जरूरत है।'
यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कश्मीर का मुद्दा उठाने की तैयारी में पाकिस्तान
स्विट्जरलैंड की ओर से अपनी शरण की अर्जी को खारिज किए जाने के बाद मैर्री ने कहा, 'पाकिस्तानी एजेंसियां मेरे पीछे पड़ी हैं और सईद जैसे आतंकियों को रिहा किया जा रहा है, इतना ही नहीं उन्हें पाक की सेना सुरक्षा भी मुहैया करा रही है।'
मैर्री ने स्विट्जरलैंड में शरण न मिलने का कारण पाकिस्तानी अधिकारियों को बताया। उन्होने कहा कि इस्लामाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों ने जेनेवा में बलूचिस्तान की आजादी के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन को दबाने के लिए किया है।
इससे पहले पाकिस्तान की अदालत ने बुधवार को खूंखार आतंकी सरगना हाफिज सईद की रिहाई का आदेश दिया तो वहीं पाक से निर्वासित बलूच नेता की शरण की अर्जी को स्विट्जरलैंड ने खारिज कर दिया। यह दोनों फैसले एक ही दिन आए।
यह भी पढ़ें: हाफिज की रिहाई आतंकियों को मुख्य धारा में लाने की पाक की साजिश: भारत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह