बलोचिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर ग्रेनेड हमला, घबराए पाक ने चीन को दिया सुरक्षा का भरोसा
पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें 26 लोगों के घायल होने की खबर है।
highlights
- पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें 26 लोगों के घायल होने की खबर है
- पाकिस्तान के बलोचिस्तान में बन रहा ग्वादर पोर्ट चीन के 'वन बेल्ट वन रोड' का हिस्सा है
- हालांकि अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है
नई दिल्ली:
पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट पर अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें 26 लोगों के घायल होने की खबर है।
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में बन रहा ग्वादर पोर्ट चीन के 'वन बेल्ट वन रोड' का हिस्सा है। हालांकि अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस के मुताबिक जब मजदूर रात का खाना खा रहे थे तब मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया।
गौरतलब है कि बलोचिस्तान के अलगाववादी इस इलाके में पाकिस्तान सरकार के प्रोजेक्ट का विरोध करते रहे हैं। बलोच अलगाववादी पाकिस्तान पर इस इलाके में मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते रहे हैं।
ग्रेनेड हमले ने पाकिस्तान में बन रहे इस पोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले से घबराए पाकिस्तान ने चीन को इस प्रोजेक्ट की सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया है। 57 अरब डॉलर की लागत से चीन इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहा है।
और पढ़ें: OBOR को मानने के लिए भारत पर चीनी सेना सीमा पर बना रही है दबाव: चीनी मीडिया
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह