रुसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन वॉशिंगटन के लिए खतरा, नजर रखने की जरूरत: हिलेरी क्लिंटन
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं।
न्यूयार्क:
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं। हिलेरी ने 'सीएनएन' के साथ रविवार को हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'उन पर नजर रखें।'
हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टो का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था।
उन्होंने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है।
यह भी पढ़ें: क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा रहा चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर: अमेरिकी युद्ध विशेषज्ञ
हिलेरी ने कहा कि उनका मानना है कि किसी विद्वेष ने उनके खिलाफ पुतिन को प्रेरित किया था, लेकिन रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं।
2016 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने 'सीएनएन' से कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से विभाजित हो।'
वहीं, रूस ने कई बार खुद पर लगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोप खारिज किए हैं।
यह भी पढ़ें: 20,000 फीट से नीचे उतरा एयरएशिया का विमान, बड़ा हादसा टला
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
-
Mrunal Thakur Wardrobe: मृणाल को 2 हजार का टॉप भी लगता है महंगा, ब्रैंडेड कपडे लेना है पैंसो की बरबादी
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह