logo-image

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा नोटबंदी के विरोध की वजह से हो रहा हुं परेशान

सीबीआई ने कहा है कि उनके पास तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी को सही ठहराने के लिये उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

Updated on: 12 Jan 2017, 10:07 PM

नई दिल्ली:

टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने केंद्र पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। बंदोपाध्याय ने कहा कि मैंने नोटबंदी का मुद्दा संसद में उठाया था, इसलिए केंद्र सरकार और सीबीआई मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

हालांकि सीबीआई ने कहा है कि उनके पास तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी को सही ठहराने के लिये उनके पास पुख्ता सबूत हैं।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में 3 जनवरी को पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री पर सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

रोज वैली चिटफंड मामले में सीबीआई पहले ही टीएमसी सांसद तापस पॉल को गिरफ्तार कर चुकी है।

रोज वैली घोटाले में फंसे सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई के गिरफ्तार करने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ बुरी तरह भड़की हुई है। टीएमसी सांसद और कार्यकर्ता कोलकाता से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन कर रहे हैं।