logo-image

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर चलती गाड़ी में दुष्कर्म

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दो अज्ञात लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

Updated on: 05 Oct 2017, 12:05 PM

highlights

  • आरोपियों ने अपहरण करने के चार घंटे के बाद लड़की को रात 11 बजे राजमार्ग पर फेंक दिया
  • आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म) और 366ए के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दो अज्ञात लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को यह जानकारी दी।

निश्चिंदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'मंगलवार शाम हुगली जिले के बाली के पास दो अज्ञात लोगों ने टैक्सी के अंदर एक 15 वर्षीय लड़की को खींच लिया और कथित तौर पर कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया।'

अधिकारी ने कहा, 'आरोपियों ने अपहरण करने के चार घंटे के बाद लड़की को लगभग 11 बजे रात राजमार्ग पर फेंक दिया।' पुलिस के अनुसार, पीड़िता किसी तरह घर पहुंची, लेकिन घटना की वजह से बीमार हो गई।

इस शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म) और 366ए के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, 'अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम दोनों आरोपियों की तालाश कर रहे हैं।'

और पढ़ें: मुजफ्फरनगर गैंगरेप: 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर 4 लोगों ने 10 दिनों तक किया बलात्कार