Viral Video: बीमार 'जीवा' ने फिर गाया मलयाली गाना, लोगों ने की धोनी से तुलना
खेल के मैदान पर एम एस धोनी ने अपने बल्ले से लोगों को कायल कर रखा हैं तो वहीं इंटरनेट पर उनकी ढाई साल नन्हीं सी बेटी जीवा लोगों का दिल जीत रही है।
नई दिल्ली:
खेल के मैदान पर एम एस धोनी ने अपने बल्ले से लोगों को कायल कर रखा हैं तो वहीं इंटरनेट पर उनकी ढाई साल नन्हीं सी बेटी जीवा लोगों का दिल जीत रही है। जीवा का इंस्टाग्राम पर धोनी फैंस के अकाउंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें जीवा मलयालम गाना, 'कनीकानुम नेरम कमलानेथ्रम' गा रही है। ये गाना साल 1964 की मलयाली फिल्म 'ओमानकुट्टन' का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इस वीडियो को शेय़र करते हुए ट्वीट किया 'जुखाम, बुखार, लेकिन फिर भी बेबी जीवा गाना गा रही हैं। जैसा पिता, वैसी बेटी।'
Cold, fever. . .but still, Baby #Ziva continuing with her Learning lessons! 😇❤️
— MS Dhoni Fans #Dhoni (@msdfansofficial) December 2, 2017
Like Dad, Like Daughter! #Dhoni #INDvSL pic.twitter.com/BmcNfGziP2
खबर लिखे जाने जाने तक इस वीडियो को एक दिन के भीतर 167,946 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
जीवा का ये पहला वीडियो नहीं है जो वायरल हुआ हो। इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके है। हाल ही में जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह रोटी बना रही थी।
इसे भी पढ़ें: धोनी की बेटी जीवा ने बनाई गोल रोटी, वायरल हुआ VIDEO
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें