logo-image

पाकिस्तानी पुलिसकर्मी ने किया कप्तान विराट को शादी के लिए प्रपोज, बोला 'मैरी मी कोहली'

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पूरी दुनिया को अपने खेल और गुड लुक्स से दीवाना बना रखा है। विराट को कई लड़कियां रोजाना शादी के लिए प्रपोज कर रही हैं।

Updated on: 19 Sep 2017, 04:35 PM

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पूरी दुनिया को अपने खेल और गुड लुक्स से दीवाना बना रखा है। विराट को कई लड़कियां रोजाना शादी के लिए प्रपोज कर रही हैं। लेकिन हाल ही में एक पाकिस्तानी पुलिस वाले ने विराट को शादी का प्रपोजल भेजा है।

बता दें कि महिला क्रिकेटर डेनियले वाट सोशल मीडिया पर विराट को शादी के लिए प्रपोज कर चुकी हैं।

कई लड़कियां विराट की पारी देखने आती हैं तो अपने हाथ में मैरी मी विराट का पोस्टर लिए होती हैं। लेकिन अब विराट को ऐसा प्रपोजल मिला है जिसके बारे में शायद उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।

 और पढ़ें: देवरिया स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल फरार

जानकारी के अनुसार हाल ही में लाहौर में वर्ल्ड इलेवन और पाकिस्तानी टीम के बीच खेली गई तीन टी20 मैच की सीरीज के दौरान एक पुलिसकर्मी की विराट के लिए दीवानगी खुलकर सामने आई। यह पुलिसकर्मी अपने हाथ में एक तख्ती लिए हुए दिखाई दिया है।

पुलिसकर्मी की तख्ती पर रंग-बिरंगे अंदाज में लिखा है 'कोहली मैरी मी'। अब सवाल यह उठता है कि इस तरह के प्रपोज के बाद आखिर अनुष्का शर्मा के दिल पर क्या बीत रही होगी?

 और पढ़ें: पिंटो की अग्रिम जमानत की सुनवाई से पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस ने किया इनकार