logo-image

Viral Song: होली पर भेजा शादी का रिश्ता, '10 लाख मांगे दहेजवां GST जोड़ के'

यूट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का होली सॉन्ग वायरल हो रखा है।

Updated on: 17 Feb 2018, 10:02 PM

नई दिल्ली:

यूट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का होली सॉन्ग वायरल हो रखा है। इस गाने के बोल है '10 लाख मांगे दहेजवां GST जोड़ के'। एक दिन के अंदर ही इस गाने को 19 लाख लोगों ने यू ट्यूब पर देखा डाला।

निरहुआ हर साल की तरह इस बार भी होली अल्बम में निरहुआ ने इस बार दहेज-प्रथा पर निशाना साधा है। निरहुआ के अल्बम में हर बार कोई ना कोई सामाजिक संदेश जरूर होता है।

वीडियो की शुरुआत भोजपुरी के दो बड़े कलाकार मनोज सिंह टाईगर और एंटी हीरो संजय पांडे के बीच बातचीत से होती है, जिसमें शादी के एवज में 10 लाख दहेज जीएसटी जोड़ के मांगा जा रहा है। दहेज की मांग कन्या आम्रपाली दुबे के पिताजी सुशील सिंह से की गई है।

इस एलबम का ऑडियो हिट होने के बाद उन्होंने अपनी संगीत निर्माण कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के जरिए गाने का वीडियो बाजार में उतारा। इस वीडियो को निर्देशन भी खुद निरहुआ ने ही किया है और कोरियोग्राफी पप्पू खन्ना ने की है।

यहां देखे गाना:-

इसे भी पढ़ें: इंटरनेट पर छा गया प्रिया प्रकाश का नया वीडियो, आपने देखा?