logo-image

तुर्की एयरलांइस में एक महिला ने 42,000 फीट की ऊंचाई पर केबिन क्रू की मदद से बच्चे को दिया जन्म

तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में एक फ्रांसीसी महिला नाफी दियाबी की केबिन क्रू की मदद से डिलीवरी कराई गई।

Updated on: 10 Apr 2017, 11:36 AM

नई दिल्ली:

गुयाना से इस्तांबुल जा रही तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में एक फ्रांसीसी महिला नाफी दियाबी की केबिन क्रू की मदद से डिलीवरी कराई गई। जानकारी के अनुसार फ्लाइट की उड़ान भरते ही नाफी को लेबर पेन शुरू हो गया था। जिसके बाद नाफी ने केबिन क्रू की मदद से 42,000 फीट की ऊंचाई पर हवा में बच्ची को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: बेटी की फ्रॉक खरीदने के लिए भिखारी ने 2 साल तक बचाए पैसे, Viral हुई ये तस्वीर

तुर्की एयरलाइंस ने ट्विटर पर बच्ची की तस्वीर को पोस्ट भी किया। जिसके बाद से तस्वीर वायरल हो गई। तुर्की एयरलाइंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'वेलकम ऑन बोर्ड प्रिंसेस...' कैप्शन के साथ इस तस्वीर को ट्वीट किया। बेटी का नाम कादिजू रखा गया है।

महिला और बेटी की मेडिकल सुविधा देने के लिए एयरलाइंस ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग बुर्किना फासो में की। फिलहाल मां-बेटी दोनों स्वस्थ है।

इसे भी पढ़ें: उल्टा चला एक्सेलटर, लोग लड़खड़ाए, 18 लोग घायल