logo-image

'सनम' मांगने पर अमेजन ने दिया मजेदार जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल

अमेजन हेल्प के ट्विटर हैंडल पर एक लड़की ने सवाल पूछा तो कंपनी ने रिप्लाई किया कि हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं? इसके बाद लड़की ने मजाकिया अंदाज जो ट्वीट किया, वो वायरल हो गया।

Updated on: 21 Apr 2018, 06:34 PM

मुंबई:

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की तरफ से एक लड़की को दिया जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग अमेजन की तरफ से लड़की को दिए गए जवाब को खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, अमेजन हेल्प के ट्विटर हैंडल पर एक लड़की ने सवाल पूछा तो कंपनी ने रिप्लाई किया कि हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं? इसके बाद लड़की ने मजाकिया अंदाज जो ट्वीट किया, वो वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें: देशों को 90 फीसदी आबादी का टीकाकरण सुनिश्चित करनी चाहिए : WHO

लड़की ने ट्वीट किया, 'हाय अमेजन! आप खुद को दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट कहते हैं, लेकिन घंटों तक खोजने के बाद भी मुझे अपनी पसंद का सामान नहीं मिला।'

इस पर अमेजन की तरफ से रिप्लाई किया गया कि 'हम ग्राहकों की जरूरत तो समझने की लगातार कोशिश करते हैं और उपलब्ध सामानों की लिस्ट भी बढ़ा रहे हैं। क्या आप बता सकती हैं कि आपको क्या चाहिए?'

इसके बाद लड़की ने लिखा, 'बस एक सनम चाहिए, आशिकी के लिए।'

फिर क्या था, अमेजन ने भी इसी मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया, 'ये अक्खा इंडिया जानता है, हम तुमपे मरता है। दिल चीज क्या है जानम, अपनी जान तेरे नाम करता है।' अब अमेजन की तरफ से दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने ट्वीट किया, 'अमेजन वाले भैया! हामरी भी आशिकी सेट करवा दो।' वहीं दूसरे यूजर ने भी मजाक-मजाक में ट्वीट किया, 'फ्लिपकार्ट की कसम खाकर कहता हूं, सारे प्रोडक्ट अमेजन से ही खरीदूंगा।'

ये भी पढ़ें: क्वालकॉम 1500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी