विनाशकारी हो सकता है भारत-पाकिस्तान संघर्ष: महबूबा
जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को चेतावनी दी कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष इस हद तक विनाशकारी साबित हो सकता है जिसकी अभी कल्पना नहीं की जा सकती।
नई दिल्ली:
जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को चेतावनी दी कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष इस हद तक विनाशकारी साबित हो सकता है जिसकी अभी कल्पना नहीं की जा सकती। महबूबा ने कहा, "अगर तनाव कम करने के लिए तत्काल उपाय नहीं किए गए, तो भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के कारण राज्य (जम्मू एवं कश्मीर) में भी भीषण विनाश हो सकता है।"
महबूबा ने कहा, "नई दिल्ली और इस्लामाबाद, दोनों को सीमा पर जारी स्थिति के खतरनाक परिणामों को देखते हुए बातचीत के रास्ते खोलने चाहिए।" साथ ही कहा कि राज्य के लोगों की शांति को सबसे ज्यादा खतरा है। पिछले दो दशकों में हिंसा के कारण उन पर कई विपदाएं आई हैं।
दोनों देशों के बीच शांति के प्रयासों को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा, '' बातचीत के अलावा और कोई विकल्प नहीं है क्योंकि भारत और पाकिस्तान को दो लड़ाइयों के बाद भी अपने विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत करनी पड़ी थी।''
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें