उड़ान में रहें वाईफाई से कनेक्टेड, सरकार तलाश रही संभावनाएं
राजू ने कहा कि उड़ानों में वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान विमानन कानूनों में संसद द्वारा संशोधन की जरूरत है।
नई दिल्ली:
नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा है कि भारतीय उड़ानों में वाई-फाई जल्द हकीकत बन सकता है। दाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में राजू ने कहा कि उड़ानों में वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान विमानन कानूनों में संसद द्वारा संशोधन की जरूरत है।
राजू ने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय विमानों में वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने के सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं का आकलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ानों में वाई-फाई उपलब्ध कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन उन्होंने यह आश्वासन देने से इनकार कर दिया कि यह सेवा कब उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा, "इसके लिए कोई समय सीमा तय करने की जरूरत नहीं है।" उड्डयन मंत्री ने कहा, "हम इससे संबंधित कानून में संशोधन पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने साथ ही कहा कि भारत में सुरक्षा कारणों से उड़ानों में वाई-फाई उपलब्ध नहीं रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें