logo-image

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप फाइनल: 15 साल बाद भारत बना विश्व चैंपियन, बेल्जियम को 2-1 से दी मात

भारत दूसरी बार जूनियर हॉकी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना को हराकर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

Updated on: 18 Dec 2016, 07:42 PM

नई दिल्ली:

भारत ने रविवार को जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हरा कर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत के लिए पहला गोल 8वें मिनट में गुरजंत सिंह ने दागा। इसके बाद 22वें मिनट में सिमरनजीत ने मेजबान टीम को दूसरी बढ़त दिला दी।

हालांकि, मैच के आखिरी मिनट में बेल्जियम ने एक गोल दाग कर बढ़त को कम कर दी। 

भारत ने इससे पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना को हराकर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

LIVE अपडेट:

- भारत की 2-1 से जीत, आखिरी मिनट में बेल्जियम की ओर से आया गोल

- भारत को अब तक तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मौका गोल में तब्दील नहीं हो सका है। अब भी सात मिनट का खेल बाकी

- भारतीय खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और लगातार आक्रमण कर रहे हैं। वहीं, बेल्जियम के लिए समय तेजी से निकलता जा रहा है

- भारत को मिला तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर हालांकि टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी 

- हाफ टाइम के बाद मैच फिर से शुरू। भारतीय टीम का आक्रामक खेल जारी

- हाफ टाइम तक का खेल खत्म, भारत 2-0 से आगे

- पूरे टूर्नामेंट में बेल्जियम के खिलाफ केवल दो गोल हुए। लेकिन भारतीय टीम जारी फाइनल मैच के पहले ही हाफ में बेल्जियम पर दो गोल कर चुकी है  

- भारत ने किया दूसरा गोल। 22वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने भारत को दिलाई 2-0 की बढ़त

- 11वें मिनट में भारत ने एक बेहद करीबी मौका गंवा दिया। निलकंठ शर्मा गेंद को गोलपोस्ट से काफी वाइड मार बैठे

- इस बीच दो पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले जिसे भारतीय खिलाड़ी गोल में नहीं बदल सके

- भारतीय टीम बेहद आक्रामक रूख में है और एक के बाद एक कई आक्रमण किए हैं। पहले दस मिनट में ही भारतीय खिलाड़ी करीब 8 बार बेल्जियम के सर्कल में दाखिल हो चुके हैं।

- भारत ने दागा पहला गोल। मैच के 8वें मिनट में यह गोल गुरजंत सिंह ने दागा

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है। टीम ने ग्रुप मैचों में कनाडा, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इसके बाद क्वार्टरफाइनल टीम ने स्पेन और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

यह भी पढ़ें: प्रो रेसलिंग लीग सीज़न-2 में दिल्ली के लिए खेलती नज़र आयेंगी साक्षी मलिक

दूसरी ओर बेल्जियम भी अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रहा है। बेल्जियम मौजूदा चैंपियन जर्मनी को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा है।