गडकरी ने दी राहत, 11 नवंबर तक सभी एनएच टोल फ्री
11 नवंबर की आधी रात तक टोल वसूली को निरस्त करने का फैसला लिया गया है
New Delhi:
केंद्र सरकार के 500 और 100 रूपये के नोट को बैन करने के फैसले के बाद लोगों में छुट्टे कराने को लेकर काफी अफरातफरी है। सरकार द्वारा मंगलवार आधी रात से तत्कालीन प्रभाव से इन नोटों को बैन कर दिया गया था। इस फैसले से होने वाली असुविधा से निपटने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने भी लोगो को बड़ी राहत दी है।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया 'स्मूद ट्रैफिक मूवमेंट के लिए देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11 नवंबर की आधी रात तक टोल वसूली को निरस्त करने का फैसला लिया गया है।'
It has been decided to suspend Toll across all National Highways till midnight of 11th November to facilitate smooth traffic movement
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 9, 2016
11 नवंबर तक सभी नैशनल हाईवे को टोल फ्री कर दिया गया है। 11 नवंबर रात 12 बजे तक किसी भी नैशनल हाईवे पर अब लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होगा।
इससे पहले NHAI ने यह ऐलान किया था कि 11 नवंबर तक सभी नैशनल टोल प्लाजा पर 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे, जिसके चलते टोल प्लाजा आदि पर जाम की समस्या काफी बढ़ गई थी।
इसके साथ ही दिल्लीवासियों के लिए एक औऱ राहत की बात है कि 11 नवंबर की आधी रात तक मेट्रो पर 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोट स्वीकार किए जाएंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी