logo-image

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो फुटेज देश हित में नहीं: वेंकैया नायडू

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकिन जुबानी जंग तेज है। इस बीच केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, 'ऑपरेशन के सबूत के मुद्दे पर सरकार को बयान देने की कोई जरूरत नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा करना आर्मी का अपमान होगा।

Updated on: 05 Oct 2016, 06:58 PM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकिन जुबानी जंग तेज है। इस बीच केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, 'ऑपरेशन के सबूत के मुद्दे पर सरकार को बयान देने की कोई जरूरत नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक पर चर्चा करना आर्मी का अपमान होगा। उन्होंने पूछा कि वीडियो जारी करना देश हित में है क्या? सोचना चाहिए।

शहरी विकास मंत्री नायडू ने कहा, 'पीएम मोदी से ईर्ष्या करने वाले ही सबूत मांग रहे हैं।' उन्होंने कहा कि ऑपरेशन की जानकारी मनोहर पर्रिकर या नायडू ने नहीं दी थी। यह जानकारी DGMO ने दी थी।

और पढ़ें। बीजेपी का पलटवार, केजरीवाल से पूछा क्या उन्हें नहीं है सेना पर भरोसा

गौरतलब है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार से सीमा पार हुये सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं। जिसकी बीजेपी आलोचना कर रही है। पार्टी का कहना है कि राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

और पढ़ें। कांग्रेस नेता निरुपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया फर्जी, दिग्विजय ने भी उठाए सवाल