...जब सहवाग ने कहा- हैप्पी बर्थडे कैफ, तुम इंसान हो या पतंग?
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का 1 दिसंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं।
नई दिल्ली:
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का 1 दिसंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर टीम के कोच अनिल कुंबले समेत वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज़ में ट्विट कर कैफ को बधाई दी है।
वीरेंद्र ने ट्विट पर मजाकिया अंदाज़ में लिखा, "उड़ जा काले कावां तेरे मुंह विच खंड पावा", कैफ इस गाने को गंभीरता से ले और कहीं भी उड़ते रहें। हैप्पी बर्थडे कैफ, तुम इंसान हो या पतंग?'
"Udja Kale Kawan Tere Moowich Khandpaanwa", @MohammadKaif tuk dis song seriously&kept flying kahin bhi.#HappyBirthdayKaif ,R u Man or Kite? pic.twitter.com/pShtPvAsHS
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 1, 2016
सहवाग के इस ट्वीट पर कैफ ने भी मजेदार जवाब दिया। कैफ ने रिट्विट किया, 'हाहाहा, शुक्रिया वीरू! औप आपने फिल्म दे दना दिन के टाइटल को गंभीरता से ले लिया है, उसके रिलीज़ होने से पहले ही। ऐसे ही हमें हमेशा एंटरटेन करते रहें...।'
Hahaha, thanks Viru ! And you took the movie "De Dana Dan"title seriously ,even before it released. Keep entertaining like always ! https://t.co/2QSFT8T5As
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 1, 2016
मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 एकदिवसीय मैच खेले हैं। कैफ ने वनडे में कुल 2 हजार 753 और टेस्ट में 624 रन बनाए हैं। वह फील्डिंग और विकेट्स के बीच तेज़ी से दौड़ लगाने के लिए मशहूर हैं। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज के साथ खेली गई पारी को आज भी याद किया जाता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए