logo-image

इस वीडियो में देखें विराट कोहली कैसे मना रहे हैं अपना जन्मदिन

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली आज 28 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि बेहद ही नार्मल अंदाज में मनाया।

Updated on: 05 Nov 2016, 07:47 PM

नई दिल्ली:

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले क्रिकेटर विराट कोहली आज 28 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने जन्मदिन को एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि बेहद ही नार्मल अंदाज में मनाया। इस वीडियो को देखिए। इसमें विराट इस अंदाज में अपना बर्थ डे मना रहे हैं। विराट के 28वें बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए अनुष्का भी टीम होटल पहुंची। टीम इंडिया के स्टार कप्तान विराट कोहली राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट की तैयारियों के लिए सौराष्ट्र पहुंच गए।

ये भी पढ़ें, हाजमे की गोली और बैटिंग में कोहली..अपने अनोखे अंदाज से सहवाग ने किया बर्थडे ब्वॉय को विश

इस वीडियो में विराट कोहली के सामने दो केक रखे हैं। जिसमें से एक विराट की नंबर 18 जर्सी वाला है, जबकि दूसरा केक चॉकलेट फ्लेवर का है। विराट ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘बीती रात परिवार, दोस्त और जन्मदिन।’

आपको बता दें कि विराट को ट्वीटर पर उनके चाहने वालों ने खूब सारी बधाईयां दी हैं। इसमें नेहा कक्कर, वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना खास रहे।