logo-image

दुर्गा पूजा: कहीं उरी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, तो कहीं शराबबंदी का संदेश दे रहे हैं ये पंडाल

देशभर में दुर्गापूजा की धूम है। लोग बड़े हर्ष के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। वहीं पूजा आयोजक ने भी हर बार की तरह खास तैयारी की है। कई आयोजकों ने थीम बेस्ड पंडाल बनाया है। जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

Updated on: 10 Oct 2016, 11:49 PM

नई दिल्ली:

देशभर में दुर्गापूजा की धूम है। लोग बड़े हर्ष के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। वहीं दुर्गा पूजा आयोजक ने भी हर बार की तरह खास तैयारी की है। कई आयोजकों ने थीम बेस्ड पंडाल बनाए हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। उड़ीसा की राजधानी में पंडाल बनाकर उरी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बदलते समाज पर आधारित पंडाल बनाया गया है। तो कहीं मैडम तुसाद म्यूजियम बनाया गया है। वहीं बिहार के पूर्णिया में शराबबंदी को लेकर संदेश दिया गया है।

शराबबंदी का संदेश देता पंडाल
शराबबंदी का संदेश देता पंडाल

बिहार के पूर्णिया में शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है। पंडाल को शराब की बोतल का आकार दिया गया है।

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश देता पंडाल में लगा पोस्टर
'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश देता पंडाल में लगा पोस्टर

पंडाल में जैसे ही आप घुसते हैं वहां प्रवेश-द्वार पर शराबबंदी पर संदेश मिलता है। साथ ही केंद्र सरकार की मुहिम 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया गया है।

उरी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
उरी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

उड़ीसा के कटक में पंडाल बनाकर उरी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

टाइगर हिल आकार का बना पंडाल
टाइगर हिल आकार का बना पंडाल

कटक के खाननगर में पंडाल को टाइगर हिल का आकार दिया गया है। साथ ही यह बताया गया है कि खराब मौसम के बावजूद कैसे सेना के जवान देश की हिफाजत करते हैं।

मणिपुरी डांस थीम पर आधारित मूर्तियां
मणिपुरी डांस थीम पर आधारित मूर्तियां

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी थीम बेस्ड कई पंडाल बनाए गए हैं। दक्षिणी कोलकाता के बोसेपुकुर-तालबगान में मणिपुरी डांस को थीम बनाकर मूर्तियां बनाई गई है। जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

सचिन की बनी मूर्ति
सचिन की बनी मूर्ति

कोलकाता के ही एक पंडाल में मैडम तुषाद म्यूजियम जैसा एक पंडाल बनाया गया है। जहां सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या रॉय, अमिताभ बच्चन जैसे कई सेलिब्रेटी को जगह दी गई है।

इवॉल्यूशन थीम पर आधारित मां दुर्गा की मूर्ति
इवॉल्यूशन थीम पर आधारित मां दुर्गा की मूर्ति

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इवॉल्यूशन थीम पर भी पंडाल बनाए गए हैं। जहां काफी संख्या में मां दुर्गा के भक्त पहुंच रहे हैं।