प्राची देसाई ने ठुकराया पाकिस्तानी विज्ञापन, जानें क्या है इसकी वजह
प्राची देसाई हाल ही में बड़े पर्दे पर फिल्म 'रॉक ऑन-2' में नज़र आई थीं।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्रांड के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान और भारत के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।
प्राची ने एक बयान में कहा, 'फिलहाल मैं पाकिस्तान में कोई भी विज्ञापन नहीं करने जा रही। हां, मैंने ऐसे एक प्रस्ताव को ना कह दिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि इसके लिए यह सही समय नहीं है।'
अभिनेत्री के करीबी सूत्र के अनुसार, 'पाकिस्तान के एक ब्यूटी ब्रांड ने अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन के लिए प्राची से संपर्क किया था, लेकिन अभिनेत्री ने विनम्रता से यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय चल रही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया। उन्हें लगा कि यह पाकिस्तानी उत्पादों के प्रचार का सही समय नहीं है।'
गौरतलब है कि प्राची देसाई हाल ही में बड़े पर्दे पर फिल्म 'रॉक ऑन-2' में नज़र आई थीं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां