logo-image

साहिबाबाद में भीषण आग से 13 की मौत, 4 घायल

दिल्ली के पास साहिबाबाद में एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है।

Updated on: 11 Nov 2016, 03:23 PM

गाज़ियाबाद:

दिल्ली के पास साहिबाबाद  के शहीदनगर की एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 4 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार ये फैक्टरी अवैध रूप से एक घर में चल रही थी, जहां दिन-रात काम होता था।

फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार तड़के 4.30 बजे लगी। इलाके की संकरी गलिया होने के कारण  आग के हादसे के तकरीबन दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पंहुची। 

शटर बंद होने के कारण कुछ लोगों ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई। माना जा रहा है कि फैक्ट्री में 20 से ज्यादा लोगो की संख्या थी।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस घटना झुलसे तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।