विवादों से भरे फिनलैंड दौरे से वापस लौटे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें फैक्स भेजकर वापस आने को कहा था। वहीं, सिसोदिया ने फिनलैंड दौरे को एजुकेशन टूर बताया था।
नई दिल्ली:
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सोमवार को फिनलैंड से वापस लौट आए हैं। बता दें कि राजधानी के उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें फैक्स भेजकर वापस आने को कहा था। वहीं, सिसोदिया ने फिनलैंड दौरे को एजुकेशन टूर बताया था।
Delhi Deputy CM Manish Sisodia returns to the capital from Finland. pic.twitter.com/zVNu3HAW5Z
— ANI (@ANI_news) September 18, 2016
हालांकि, ट्विटर पर लेखक चेतन भगत समेत कई लोगों ने ट्वीट कर इस दौरे पर तंज कसा था। लेखक चेतन भगत ने मनीष सिसोदिया की फिनलैंड यात्रा को लेकर ट्विटर पर हमला करते हुए लिखा था कि "दिल्ली में अच्छी शिक्षा व्यव्स्था, अच्छे शिक्षक, बिजली, पानी और बेहतर शौचालय कैसे हो, इसको जानने के लिए उप मुख्यमंत्री को फर्स्ट क्लास में फिनलैंड जाना पड़ता है।"
How to improve delhi schools: Better teachers, electricity, water and toilets. You need to fly First class to Finland to figure this out?
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat) September 17, 2016
वहीं, इसके बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी ट्विटर पर अपनी बात रखी। उन्होंने अपने दौरे को लेकर लगातार पूछे जा रहे सवालों पर ट्वीट किया, "मैं फिनलैंड से लौट रहा हूं।" हालांकि उन्होंने इस दौरे को लेकर चिंता व्यक्त करने वाले लोगों की तरफ हमला बोलते हुए लिखा कि, "जो लोग उनके दौरे से चिंतित हैं, उनको सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बदहाली पर ज्यादा चिंता करनी चाहिए।"
फिनलैंड से घर लौट रहा हूँ। जिन समझदार लोगों को मेरी इस यात्रा से, गैर राजनीतिक चिंता पहुंची है उन्हें मेरी सलाह है... - 1/2
— Manish Sisodia (@msisodia) September 18, 2016
.. स्कूलों में, खासकर सरकारी स्कूलों में, शिक्षा के नाम पर हो रही पूरी पीढ़ी की बर्बादी पर चिंतित हों, देश को फ़ायदा होगा। 2/2
— Manish Sisodia (@msisodia) September 18, 2016
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय