'द गाजी अटैक' में नेवी ऑफिसर बनेंगे राणा दग्गुबाती, सामने आया फर्स्ट लुक
यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में बनने वाली है। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है।
मुंबई:
अपकमिंग मूवी 'द गाजी अटैक' के हीरो राणा दग्गुबाती का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। हाल ही में 'इंडियन नेवी डे' के मौके पर फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था।
.@RanaDaggubati in a navy uniform, in the first look of #Ghazi is making people swoon all over! pic.twitter.com/UufRqaIeM3
— Dharma Productions (@DharmaMovies) December 13, 2016
फिल्म का निर्माण करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस 'धर्मा प्रोडक्शन' कर रहा है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में बनने वाली है। इसमें राणा दग्गुबाती के नेवी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे, जबकि उनके साथ तापसी पन्नू नज़र आएंगी। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है।
'इंडियन नेवी डे' के मौके पर फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था।
And it's raining releases!
— taapsee pannu (@taapsee) December 4, 2016
Proud to be a small part of this BIG film #TheGhaziAttack India's first under water war film! #17thFeb2017 pic.twitter.com/qPGBbD2adS
बताया जा रहा है कि यह भारत की पहली फिल्म होगी जिसमें समुद्र पर लड़ा जाने वाला युद्ध दर्शाया जाएगा।फिल्म का निर्देशन संकल्प ने किया है। पोस्टर आकर्षक है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म रोचक होगी और राणा का रोल सबसे खास।
यह फिल्म 17 फरवरी 2017 को रिलीज़ होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य