काहिरा आतंकी हमले की यूरोपियन यूनियन ने की निंदा
यूरोपीय संघ (ईयू) ने मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक गिरजाघर में आतंकवादी हमले की निंदा की।
नई दिल्ली:
यूरोपीय संघ (ईयू) ने मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक गिरजाघर में आतंकवादी हमले की निंदा की। रविवार को हुए इस हमले में 25 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यूरोपियन एक्सटर्नल एक्शन सर्विस (ईईएएस) के प्रवक्ता के हवाले से बताया, "काहिरा के कॉप्टिक गिरजाघर में रविवार के मास (प्रार्थना सभा) के दौरान हुए विस्फोट में भारी संख्या में नागरिकों की मौत हो गई और काफी लोग घायल हो गए।"
प्रवक्ता ने बताया, "हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हैं। ईयू शोकसंतप्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है और आतंकवाद को समाप्त करने के प्रयासों में मिस्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।"
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, काहिरा के अबसिया इलाके में अल बोत्रोसिया कॉप्टिक गिरजाघर में हुए बम विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई और 49 घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर है।
सुरक्षा सूत्रों ने सरकारी समाचार एजेंसी एमईएनए को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है विस्फोट 12 किलोग्राम के एक शक्तिशाली टीएनटी बम से किया गया था।
अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हालांकि, आईएस से संबद्ध अंसार बायत अल-मकदिस (एबीएम) पर संदेह जताया जा रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य
-
Shani Dev: शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल, जानें कारण और इसे चढ़ाने का सही तरीका