...तो इसलिए इस बार रजनीकांत का बर्थ डे नहीं मनाएंगे उनके फैंस
सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की गुजारिश की है।
नई दिल्ली:
सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की गुजारिश की है। वह 12 दिसंबर को 66 साल के हो रहे हैं। उनके प्रबंधक रियाज अहमद ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने की गुजारिश की है।"
उन्होंने कहा कि रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से कहा है कि उनके पोस्टर और बैनर आदि ना लगाएं।
ऐसा माना जा रहा है कि पिछले हफ्ते तमिलानाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के गुजर जाने के शोक में उन्होंने यह निर्णय लिया है।
सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स उनका जन्मदिन बहुत ही जोरो-शोरों से मनाते हैं। पिछले साल भी साउथ के सुपरस्टार के फैन्स ने उनकी तस्वीरों और मूर्तियों की पूजा कर उनका बर्थ डे मनाया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर