logo-image

जनता परिवार ने कहा, अखिलेश के बिना महागठबंधन संभव नहीं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की यूपी चुनाव में महागठबंधन करने की कोशिशों के आगे जोडीयू, आरएलडी और कांग्रेस ने नई शर्त रखी है।

Updated on: 04 Nov 2016, 07:53 AM

नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की यूपी चुनाव में महागठबंधन करने की कोशिशों के आगे जोडीयू, आरएलडी और कांग्रेस ने नई शर्त रखी है। जनता परिवार ने कहा है कि अखिलेश यादव के बिना महागठबंधन संभव नहीं है। यह बयान राहुल गांधी के बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था वह गठबंधन के बारे में तभी सोच सकते हैं जब मुख्यमंत्री का चेहरा अखिलेश यादव हो।

आरएलडी के वरिष्ठ पदाधिकारी नें एक अखबार से कहा, 'पार्टी प्रमुख अजित सिंह ने को इस बात की पुष्टि की है कि अगर सपा में पारिवारिक कलह रहा तो वो गठबंधन के बारे में नहीं सोच सकते। अगर अखिलेश और शिवपाल में मनमुटाव चलता रहेगा तो यह पार्टी और गठबंधन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।'

जनता दल के सदस्य और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यूपी में महागठबंधन तभी संभव है जब समाजवादी पार्टी अपने कट्टर दुश्मन बसपा एक साथ आते हैं। नीतीश कुमार पहले ही सपा के रजत जयंती समारोह में जाने से मना कर चुके हैं।