जब पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को कहा, 'ईश्वर मनमोहन सिंह को लंबी और स्वस्थ जीवन दें'
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 83वीं जन्मदिन दी।
नई दिल्ली:
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 83वीं जन्मदिन दी और उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। पीएम मोदी ने सोमवार सुबह डॉ सिंह से फोन पर बात करके बधाई दी। इसके अलावा ट्वीटर पर भी बधाई संदेश दिया। अपने ट्वीटर संदेश में पीएम ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं... ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दे..."
Warm birthday wishes to Dr. Manmohan Singh ji. May God bless him with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2016
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह जी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं..."
PM @narendramodi spoke to Dr. Manmohan Singh ji and extended birthday greetings to him.
— PMO India (@PMOIndia) September 26, 2016
वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक देश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री रहे डॉ सिंह का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, और वर्ष 1947 में हुए बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य