झारखंड में बलात्कार में असफल रहने पर आरोपियों ने बच्ची को जिंदा जलाया
पुलिस के मुताबिक, चार युवक चौथी क्लास की छात्रा को चॉकलेट के बहाने फुसलाकर जंगल में ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया
नई दिल्ली:
झारखंड के सरायकेला-खरसावा जिले में गुरुवार को चार युवकों ने एक बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की और जब उसमें असफल होने के बाद उसे जलाकर कुएं में फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक, चार युवक चौथी क्लास की छात्रा को चॉकलेट के बहाने फुसलाकर जंगल में ले गए और वहां उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। जब लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उस पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया और फिर उसे कुएं में फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक कुछ गांव वालों ने मदद के लिए उसकी पुकार सुनी और फिर वो कुएं के पास पहुंचे। बच्ची करीब 60 फीसदी तक जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें