महंगी हुई एलपीजी, आधार लिंक करने की आज आखिरी तारीख
नई दरें लागू होने के बाद अब आपको सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने के लिए 2 रुपये 7 पैसे ज्यादा देने होंगे।
नई दिल्ली:
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। नई दरें लागू होने के बाद अब आपको सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने के लिए 2 रुपये 7 पैसे ज्यादा देने होंगे। वहीं बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर आपको 54.50 रुपये महंगा मिलेगा।
Domestic LPG rate hiked by Rs 2.07 per cylinder
— ANI (@ANI_news) December 1, 2016
इससे पहले बुधवार को पेट्रोल और डीज़ल के दामों में भी इजाफा हुआ था। पेट्रोल के दामों में 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई तो वहीं डीज़ल के दामों में 12 पैसे कटाए गए हैं।
आज है आधार लिंक करने का आखिरी दिन-
सब्सिडी पाने के लिए एलपीजी एकाउंट से जोड़ने का गुरुवार को आखिरी दिन है। अगर एलपीजी खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं हो पाता है तो अगले साल सब्सिडी नहीं मिलेगी।
आईओसी ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि 1 दिसम्बर के बाद से बिना आधार कार्ड के चल रहे गैस कनेक्शन पर सब्सिडी बंद कर दी जाएगी। यानी अगर आपने अब तक अपना आधार नंबर आईओसी से लिंक नहीं करवाया है तो आप गैस सब्सिडी का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य