पाकिस्तान ने राजस्थान सीमा के पास शुरू किया सैन्य अभ्यास
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने राजस्थान सीमा के पास सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली:
आतंकवाद पर भारत के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान अपनी नई सैन्य रणनीति तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने राजस्थान सीमा के पास सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। ये अभ्यास पाकिस्तानी सेना और एयरफोर्स का साझा अभ्यास है।
जानकारी के मुताबिक इस अभ्यास में कुल 15 हजार सैनिक और 300 वायुसेना के कर्मचारी शामिल हैं। 25 सितंबर को शुरू हुआ पाकिस्तान का ये सैन्य अभ्यास 30 सितंबर तक चलेगा। अभ्यास जैसलमेर के पास इंटरनेशनल सीमा से 15 किमी की दूरी पर चल रहा है।
उरी आतंकी हमले के बाद राजस्थान सीमा पर चल रहे वार एक्सरसाईज भारत के नज़रिये से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीएसएफ ने भी अपनी सर्तकता बढ़ाते हुए सीमा के नजदीक पाक सेना के वाहनों और अन्य गतिविधियों पर नज़र रखनी शुरु कर दी है। बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि सीमा के अंदर टेंको की गड़गड़ाहट और पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों की आवाजाही की आवाजें सुनाई दे रही हैं। ख़बर है कि इस युद्धाभ्यास में सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए कई पाक सेना के उच्चाधिकारी भी पहुंच रहे हैं।
सामान्यता पाकिस्तान ये एक्सरसाईज अक्टूबर महीने में शुरू करता है, लेकिन समय से पहले शुरु हुए इस अभ्यास ने पाकिस्तान के मंसूबों की पोल खोल दी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य