स्नैपडील के पूर्व अधिकारी आनंद चंद्रशेखरन फेसबुक से जुड़े
आनंद चंद्रशेखरन एयरटेल और याहू के साथ भी काम कर चुके हैं
नई दिल्ली:
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील के पूर्व मुख्य उत्पाद अधिकारी आनंद चंद्रशेखरन फेसबुक से जुड़ गए हैं। खबर है कि सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप के लिए चंद्रशेखरन को रणनीतिक पद पर नियुक्त किया है।
आनंद चंद्रशेखरन ने इस बात की जानकारी खुद अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि 'मैं फेसबुक मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए फेसबुक से जुड़ रहा हूं और उत्साहित हूं'। लेकिन फेसबुक ने चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
आनंद 2011 से 2014 तक याहू में अपनी सेवा दे चुके हैं और देश की सबसे बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल में भी कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए