logo-image

पाकिस्तान के उपर आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगा सकता है यूरोपीय संघ

अगर पाकिस्तान ब्लूचों के उपर अत्याचार बंद नहीं करता है तो इसपर ये कड़े प्रतिबंध लगा सकता है

Updated on: 24 Sep 2016, 12:27 AM

नई दिल्ली:

बलूचिस्तान में हो रहे पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ यूरोपीय संघ ने बड़ा बयान दिया है। यूरोपीय यूनियन का कहना है कि अगर पाकिस्तान ब्लूचों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहता है तो यूरोपीय संघ इसपर कार्रवाइ करेगा और पाकिस्तान पर आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगा देगा। 

यूरोपीय यूनियन के उपाध्यक्ष ने कहा है कि "अगर पाकिस्तान ब्लूचिस्तान में मानव अधिकार को बहाल नहीं करता है तो यूरोपीय यूनियन पाकिस्तान के उपर आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध भी लगा सकता है "।

ब्लूच लोगों के साथ सहानुभूति दिखाते हुए यूरोपीय संघ ने अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है। यूरोपीय संघ के उपाध्यक्ष रिजार्ड जारनेकी ने कहा कि ये वक्त सिर्फ बात करने का नहीं है बल्कि कुछ एक्शन दिखाने का है। उन्होंने पाकिस्तान में होने वाले ब्लूचों की हत्या के पक्ष में हो रही प्रदर्शन रैली में हिस्सा लिया और मारे जाने वाले ब्लूचों के खिलाफ संवेदना व्यक्त की। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ब्लूचों के उपर क्रूरता बंद करनी ही होगी। साथ ही ये भी कहा कि पाकिस्तान में सरकार दरअसल सेना के द्वारा कंट्रोल होती है।