logo-image

LG आवास के बाहर उप मुख्यमंत्री सिसोदिया पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक व्यक्ति ने स्याही फेक दिया। यह घटना उस समय हुई जब मनीष सिसोदिया एलजी नजीब जंग के ऑफिस के बाहर थे। स्याही फेंकने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on: 19 Sep 2016, 01:59 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दिया। यह घटना उस समय हुई जब मनीष सिसोदिया एलजी नजीब जंग के ऑफिस के बाहर थे। स्याही फेंकने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

यह घटना उस समय हुई जब मनीष सिसोदिय फिनलैंड से लौटने के बाद एलजी नजीब जंग से मिलने के लिये उनके दफ्तर गए थे।

स्याही फेंकने वाले का नाम बृजेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका कहना है कि मनीष जनता के पैसे पर विदेश घूम रहे हैं और यहां दिल्ली में लोग बीमारी से मर रहे हैं।

सिसोदिया ने इस घटना के लिए कांग्रेस और बीजेपी को दोषी ठहराया है।