logo-image

सोनम ने कहा, यंग एज में मेरे साथ भी हुई थी छेड़खानी

फैशन दीवा सोनम कपूर बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों में से एक हैं।

Updated on: 13 Dec 2016, 12:50 PM

नई दिल्ली:

फैशन दीवा सोनम कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं। लेकिन आम लड़कियों की तरह सोनम भी एक कड़वे अनुभव से गुजर चुकी हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सोनम कपूर के साथ भी छेड़खानी की घटना हो चुकी है।

बता दें कि हाल ही में सोनम ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि जब वह यंग एज में थी तो उनके साथ छेड़खानी हुई थी।

सोनम ने राजीव मसंद के शो 'द बॉलीवुड राउंडटेबल 2016 इंटरव्यू' में बताया कि इस घटना से उन्हें काफी दुख पहुंचा था। सोनम के इस खुलासे से उनके साथ मौजूद विद्या बालन, राधिका आप्टे, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट भी हैरान हो गई थीं।

ये भी पढ़ें, आमिर खान की बेटियां ट्विटर पर 'दंगल' को कर रही है प्रमोट, पिता ने कहा थैंक्स

सोनम कपूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। वह समय-समय पर ब्रैस्ट कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करती रहती हैं।

फिलहाल, इन दिनों सोनम कपूर को फैशन शोज और अवॉर्ड फंक्शंस में परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा सकता है। 31 साल की सोनम कपूर ने साल 2007 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार डायरेक्टर राम माधवानी की फिल्म 'नीरजा' में नजर आई थीं।