ये मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी पायलट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
पूर्व मिस इंडिया, मॉडल और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की और इस बात की जानकारी दी।
मुंबई:
पूर्व मिस इंडिया, मॉडल और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस गुल पनाग अब आधिकारिक तौर पर पायलट बन गई हैं। जी हां, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रेनिंग के दौरान की तस्वीरें शेयर की और इस बात की जानकारी दी।
गुल पनाग ने प्लेन उड़ाने के बाद अपनी खुशी कुछ यूं ज़ाहिर की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि आज पूरे दिन मैं खुद के बहुत करीब थी, इससे पहले कभी नहीं रही।
गुल पनाग ने कैप्टन शक्ति सिंह के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने चाइम्स एविएशन एकेडमी से लाइसेंस लिया है। गौरतलब है कि यह एकेडमी मध्य प्रदेश के धाना में स्थित है।
कैप्टन शक्ति सिंह से हाथ मिलाकर शुक्रिया अदा करतीं गुल पनाग।
गुल पनाग ने अपने पूरे बैच की भी एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह दाएं से दूसरी लाइन में तीसरे नंबर पर खड़ी हैं।
इस तस्वीर में अपनी स्ट्राइप्स दिखाती हुईं गुल पनाग।
गुल ने इंजीनियर पल्लब दास के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने उनका शुक्रिया भी अदा किया है।
गुल पनाग ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Amalaki Ekadashi 2024 Date: 20 या 21 मार्च, आमलकी एकादशी व्रत कब? इस विधि से करें पूजा मिलेगा बहुत लाभ!
-
Holi 2024 Shubh YOG: 100 साल बाद होली पर बन रहा है शुभ संयोग, इन 4 राशियों के घर आएंगी खुशियां
-
Mauli Mantra: क्या है मौली मंत्र जानें हिंदू धर्म में इसका महत्व
-
Lathmaar Holi 2024: क्या है नंदगांव की लट्ठमार होली का पूरा इतिहास, जानें इसका महत्व