logo-image

तुर्की: रूस के राजदूत को गोली मारने के बाद हमलावर चिल्लाया- 'अलेप्पो मत भूलना', दुनिया ने की निंदा (Video)

तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस के राजदूत एंड्रे कार्लोफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Updated on: 20 Dec 2016, 12:08 PM

नई दिल्ली:

तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस के राजदूत एंड्रे कार्लोफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने से पहले बंदूकधारी 'अल्लाहू अकबर' चिल्ला रहा था। साथ ही हत्या करने वाले शख्स ने कहा कि यह अलेप्पो का बदला है।

सीरिया के अलेप्पो शहर में लंबे समय से गृहयुद्ध छिड़ा है। रूस सीरिया में चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का समर्थन कर रहा है जिसको लेकर तुर्की और रूस के बीच तनाव बना हुआ है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेचैप तैयप अर्दोआन ने कहा है कि ये हमला तुर्की और रूस के संबंधों को खराब करने के मकसद से किया गया है।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा, 'जो अपराध किया गया, वह निस्संदेह उकसाने के लिए किया गया जिसका उद्देश्य रुस और तुर्की के सामान्य हो रहे संबंधों को और सीरिया में शांति की प्रक्रिया को बाधित करना है।'

अमेरिका ने कहा
अमेरिका ने तुर्की में रुस के राजदूत आंद्रेई कार्लोव की हत्या की निंदा की है। अमेरिका ने कहा, 'राजनयिक समुदाय के एक सदस्य पर किया गया यह नृशंस' हमला अस्वीकार्य है। अमेरिका ने इस हमले के लिए जांच की पेशकश की है।