अफवाहों पर बोले विराट, 'अभी नहीं हो रही सगाई, जब होगी तब छुपाएंगे नहीं'
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं।
उत्तराखंड:
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड में छुट्टियां मना रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर अचानक यह खबर चली कि अनुष्का-विराट नये साल पर सगाई करने जा रहे हैं। कप्तान कोहली ने इस अफवाहों पर ट्वीट कर सगाई की खबरों को पूरी तरह से बकवास बताया है।
विराट कोहली ने ट्वीट कर सोशल मीडिया पर छाई अनुष्का और विराट की खबरों को बकवास करार दिया। विराट ने ट्वीट किया, 'हम सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर ऐसा करेंगे, तब हम इसे छुपायेंगे नहीं।' उन्होंने लिखा कि लोगों का भ्रम दूर करने के लिए उन्हें ट्वीट करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- तो क्या विराट-अनुष्का की सगाई की खबर है सिर्फ अफवाह?
" we aren't getting engaged & if we were going to,we wouldn't hide it. Simple... (1/2)
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2016
विराट ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'चूंकि न्यूज चैनल गलत और भ्रामक खबर दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं, इसलिए हम भ्रम को दूर कर देना चाहते हैं।' विराट के ट्वीट के कुछ ही समय बाद अनुष्का ने भी रीट्वीट करते हुए इसका समर्थन किया।
(2/2)Since news channels cant resist selling false rumours & keeping you confused, we are just ending the confusion :)
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2016
एक तरफ जहां इस खबरों को शांत कराने के लिए अनुष्का के स्पोक्स पर्सन आगे आए। अनुष्का की पीआर टीम ने सगाई की इन खबरों को खारिज कर दिया वहीं अब विराट कोहली ने भी ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया।
यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का नये साल पर फैन्स को दे सकते हैं सगाई का तोहफा !
इन दिनों लव बर्ड अनुष्का और विराट अपने क्रिसमस और नये साल को एंन्जॉय करने के लिए ऋषिकेश से 17 किलोमीटर दूर नरेंद्रनगर के होटल आनंदा में ठहरे हैं। जिसके बाद से यह खबर आनें लगी कि विराट-अनुष्का सगाई करने जा रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह