पाकिस्तान बरत रहा है संयम, भारत इसे कमज़ोरी न समझे : नवाज़ शरीफ़
शरीफ ने कहा, 'भारत दबाव की राजनीति कर रहा है। पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से डराया-धमकाया नहीं जा सकता
नई दिल्ली:
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने भारत से कहा है कि पाकिस्तान अगर संयम बरत रहा है तो वो इसे उनकी कमज़ोरी न समझें। हमारी सेनाएं कभी भी पहले गोलीबारी नहीं करती, लेकिन जरूरत पड़ने पर माकूल जवाब देने में सक्षम है।
शरीफ ने कहा, 'भारत दबाव की राजनीति कर रहा है। पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से डराया-धमकाया नहीं जा सकता। हम अपनी जमीन की किसी भी हमले से रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।'
दरअसल पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा था कि LOC के भिम्बर सेक्टर में भारतीय जवानों द्वारा की गयी फायरिंग में उनके 7 जवान मारे गए थे।
पाकिस्तानी अख़बार के मुताबिक, पाक पीएम ने LOC पर ताजा स्थिति की समीक्षा करने के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इस दौरान शरीफ ने भारतीय फायरिंग में पाक सेना के 7 जवानों के मारे जाने पर शोक भी जताया।
शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र से भी अपील की है कि वो LOC पर सीजफायर उल्लंघन का संज्ञान में ले।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए