logo-image

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मुंबई में हाई अलर्ट

भारत ने पकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद भारत के बड़े बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Updated on: 30 Sep 2016, 08:25 AM

नई दिल्ली:

भारत ने पकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने के बाद भारत के बड़े बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत ने पंजाब में सीमा से सटे 10 किमी का इलाका खाली कराने का निर्देश जारी किया है। वहीं भारत के सभी बड़े शहरों में हाई अलर्ट की लगा दिया गया है। LOC के पार कई पाकिस्तानी आतंकी शिविरों को ध्वस्त किया जिसके बाद भारत की आतंरिक सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

मुंबई चूँकि देश की आर्थिक राजथानी है इसलिए यह हमेशा से ही आतंकियों की हिट लिस्ट में रहती है। सागरी किनारों से घिरे होने के कारण मुंबई की सुरक्षा पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं और आज जब देश के बॉर्डर पर अशांति फैली हुई है तो आतंरिक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसके चलते मरीन ड्राइवर पर रातभर मुंबई पुलिस की बटालियन गस्त करती रही।

मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में क्यूआरटी की टीम तैनात की गई। बुलेटप्रूफ वेहिकल के साथ तैनात ये कॉन्डोस कार्बन कोल्ट एम4 से लैश हैं। एम4 1 मिनट में 600 राउंड्स फायर करने की क्षमता रखती है इसके साथ साथ 1 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन पर टारगेट कर उसे भेदने की भी क्षमता इस एम4 में है। 26/11 आतंकी हमले के बाद क्यूआरटी बनाई गई थी।

इसके अलावा मुंबई में कई छोटे बड़े लैंडिंग पॉइंट्स बनाए गये हैं। इन लैंडिंग पॉइंट्स पर भी हथियार बंद पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।