छापे में इंदौर प्राधिकरण के क्लर्क के यहां से मिली करोड़ों की संपत्ति
इंदौर में मध्य प्रदेश के लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर विकास प्राधिकरण के क्लर्क राजेंद्र बिरथरे के संतनगर स्थित आवास पर छापा मारकर उनके पास से करोड़ों की संपत्ति होने का खुलासा किया।
नई दिल्ली:
इंदौर में मध्य प्रदेश के लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर विकास प्राधिकरण के क्लर्क राजेंद्र बिरथरे के संतनगर स्थित आवास पर छापा मारकर उनके पास से करोड़ों की संपत्ति होने का खुलासा किया।
लोकायुक्त के पुलिस उपाधीक्षक ब्रजराज सिंह परिहार ने आईएएनएस को बताया कि बिरथरे के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत पर शुक्रवार सुबह उनके संतनगर स्थित आवास पर दबिश दी गई। इस दबिश में मिले दस्तावेजों से पता चला है कि इंदौर में उनके तीन आवास और एक भूखंड हैं।
परिहार के मुताबिक, बिरथरे के घर से एक किलोग्राम सोना और साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के जेवरात मिले हैं। इसके अलावा उनकी खरगोन में 32 एकड़ कृषि भूमि है। बिरथरे के सेवाकाल का कुल वेतन जोड़ा जाए तो वह केवल 25 लाख रुपये ही बैठता है। वह अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, बिरथरे और उनके परिवार के सदस्यों के 12 बैंकों में 37 खाते हैं। 18 पॉलिसियों के दस्तावेज मिले हैं। नौ गाड़ियां हैं, जिनमें चार गाड़ी चार पहिया और पांच दोपहिया हैं। उसके अलावा भी कई स्थानों पर निवेश के दस्तावेज मिले हैं। इस मामले की जांच जारी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी