logo-image

जासूसी विवाद के बाद पांच राजनयिक पाकिस्तान से भारत रवाना

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि बढ़ते राजनयिक विवाद के बीच पांच और भारतीय राजनयिक अपने देश वापस लौट गए हैं।

Updated on: 10 Nov 2016, 08:29 AM

नई दिल्ली:

पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि बढ़ते राजनयिक विवाद के बीच पांच और भारतीय राजनयिक अपने देश वापस लौट गए हैं।

वापस लौटने वाले अधिकारीयों में पांच उन आठ राजनयिक में शामिल हैं जिन पर पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाया था। इसकी जानकारी मीडिया में आ गई थी और उनकी सुरक्षा को भी खतरा हो गया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 27 अक्टूबर से राजनयिक विवाद पैदा हो गया जब दोनों ने जासूसी का आरोप लगाते हुए एक दूसरे के दूतावास के एक एक कर्मचारी को निष्कासित कर दिय था।