जाने क्यों, यूपी में सभी अधिकारी और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां हुई रद्द
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मोहर्रम जैसे त्योहारों को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस कार्मिकों के अवकाश को रद्द कर दिया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं मोहर्रम जैसे त्योहारों को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस कार्मिकों के अवकाश को रद्द कर दिया है। साथ ही कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया है।
शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक के बाद अखिलेश ने खुफिया तंत्र को अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगाह किया है कि यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो ऐसी स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव राहुल भटनागर, प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पांडा, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) अनीता सिंह, सचिव (मुख्यमंत्री) पार्थ सारथी सेन शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि