logo-image

अनुष्का की नज़र में विराट कोहली नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार हैं सबसे हॉट

विराट कोहली को स्पोर्ट्स की दुनिया के सबसे स्टाइलिश खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।

Updated on: 16 Dec 2016, 09:19 AM

मुंबई:

विराट कोहली को खेल की दुनिया के सबसे स्टाइलिश और हैंडसम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। आम हो या खास हर लड़की विराट की दीवानी है। लेकिन कहते है ना घर की मुर्गी दाल बराबर होती है इसलिए अनुष्का के लिए विराट नहीं बल्कि कोई और सबसे हैंडसम मैन है।

यह भी पढ़ें- अनुष्का पर किया गया विराट कोहली का ट्वीट बन गया 'गोल्डेन ट्वीट ऑफ द ईयर'

बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का को विराट नहीं बल्कि अक्षय कुमार सबसे हॉट शख्स लगते हैं। एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में जब अनुष्का से मोस्ट हैंडसम मैन के बारे में पूछे गया तो उन्होंने विराट नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार को सबसे हॉट और हैंडसम मैन बताया। अनुष्का ने कहा कि अक्षय बॉलीवुड के सबसे हॉट मैन हैं और उन पर हर चीज सूट करती है।

उन्होंने अक्षय की तारीफें करते हुए उन्हें भारत का जॉर्ज क्लूनी तक बता दिया। अनुष्का ने अब तक सिर्फ एक ही फिल्म में अक्षय के साथ काम किया है और वह इस कदर अक्षय की दीवानी हैं। वहीं स्टाइलिश क्रिकटरों की लिस्ट में विराट टॉप पर हैं।

यह भी पढ़ें-युवराज-हेजल की कॉकटेल पार्टी में अनुष्का के डांस ने मचाया धमाल

अनुष्का जल्द ही मशहूर रिएलिटी चैट शो कॉफी विद करण में भी नजर आएंगी। सभी लोग कॉफी विद करण के शो पर रणबीर कपूर और रनवीर सिंह का रोमांस देख चुके हैं। इस बीर शो पर गर्ल गैंग अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी।