logo-image

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

पीएम मोदी की ओर से सोनिया गांधी के लिए यह बधाई उस समय आई है जब नोटबंदी पर संसद में सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं।

Updated on: 09 Dec 2016, 12:56 PM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सोनिया गांधी को जन्मदिन बधाई। भगवान उनको अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी उम्र दे।'

सोनिया गांधी का जन्म आज ही के दिन 1946 में हुआ था। पीएम मोदी की ओर से सोनिया गांधी के लिए यह बधाई उस समय आई है जब नोटबंदी पर संसद में सत्ता और विपक्ष आमने सामने हैं।

नीतीश ने भी दी दीर्घ राजनीतिक जीवन की शुभकामनाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, 'सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। गांधी के सुखद, समृद्ध और दीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना।'

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जताई नाराज़गी, कहा संसद में चल रहा गतिरोध मंजूर नहीं

सोनिया गांधी के पुत्र और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को ही मोदी सरकार की नोटबंदी की घोषणा को 'मूर्खतापूर्ण फैसला' बताया था।

इस बीच सोनिया गांधी के घर के सामने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते पोस्टर भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाए हैं।