logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

शरद पूर्णिमा पर होगी धन की वर्षा, महालक्ष्मी और कुबेर का पूजन फलदायक

आश्विन मास में आने वाली पूर्णिमा अपने आप में ही विशेष महत्व रखती है। इस बार शरद पूर्णिमा 15 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस पूर्णिमा के दिन दान और स्नान करने से घर में लक्ष्मी आती हैं। कुछ लोग इस दिन कोजागरी व्रत रखते हैं। इसलिए इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन धन वैभव बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा भी की जाती है।

Updated on: 15 Oct 2016, 07:38 AM

नई दिल्ली:

आश्विन मास में आने वाली पूर्णिमा अपने आप में ही विशेष महत्व रखती है। इस बार शरद पूर्णिमा 15 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस पूर्णिमा के दिन दान और स्नान करने से घर में लक्ष्मी आती हैं। कुछ लोग इस दिन कोजागरी व्रत रखते हैं। इसलिए इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन धन वैभव बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा भी की जाती है।

1. इस दिन माता महालक्ष्मी और कुबेर का पूजन शुभदायक होता है। वहीं गाय के दूध की खीर बनाकर माता लक्ष्मी एवं कुबेर को अर्पित कर चांदनी रात में घर के बाहर या छत पर सिद्ध करने के लिए रखी जाती है। इसके बाद सुबह पूरे परिवार में इसे प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है।

2. इस दिन मां लक्ष्मी को चांदी का चौकोर टुकड़ा चढ़ाकर फिर उसे अपने पास सालभर रखने से धन की वृद्धि होती है। इस दिन भगवान शिव को गाय के दूध से बनी खीर अर्पित करें।

3. शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणें विशेष अमृतमयी गुणों से युक्त रहती हैं, जो कई बीमारियों का नाश कर देती हैं। इसलिए रात को लोग अपने घरों की छतों पर खीर रखते हैं, जिससे चंद्रमा की किरणें उस खीर के संपर्क में आती हैं और इसे खाने के बाद सभी बीमारियों का नाश हो जाता है।

4. कहा जाता है कि इस दिन लक्ष्मी मां रात में भ्रमण करने निकलती हैं कि कौन जाग रहा है और कौन सो रहा है। महालक्ष्मी उसका कल्याण करती हैं और जो सो रहा होता है वहां महालक्ष्मी नहीं ठहरती हैं।

5. इस दिन खीर को महीन सूती कपड़े, चलनी या जाली से अच्छी तरह ढककर रात को रख दिया जाता है। इस खीर को इष्ट देव का नाम लेकर खाया जाता है।

इस शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी सभी के भंडार वाली हैं, तो आप भी हो जाइए उन्हें मनाने के लिए तैयार और अपने घर में धन की वर्षा करने के लिए।