logo-image

अब शाहरुख खान बनेंगे टीचर, ऑक्सफोर्ड से मिला निमंत्रण!

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट को स्पीच देने के लिए निमंत्रण मिला है।

Updated on: 01 Dec 2016, 12:28 AM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट को स्पीच देने के लिए निमंत्रण मिला है। दरअसल, यूनिवर्सिटी के प्रिसिंपल अलैन रसब्रिजर ने शाहरुख को ट्विटर पर न्यौता भेजा है।

अलैन रसब्रिजर ने ट्विटर पर लिखा है, 'शाहरुख क्या आप ऑक्सफोर्ड आकर हमारे स्टूडेंट्स से बात कर सकते हैं? वे आपको बहुत पसंद करते हैं..।'

गौरतलब है कि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म डियर जिंदगी रिलीज़ हुई है। इसमें शाहरुख ने एक मनोवैज्ञानिक का किरदार निभाया है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।