मुझे अपने भाई हर्षवर्धन कपूर पर गर्व है: अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर अपने कजन हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' में उनके दमदार अभिनय को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। हर्षवर्धन उनका भाई है, इस पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।
नई दिल्ली:
अभिनेता अर्जुन कपूर अपने कजन हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' में उनके दमदार अभिनय को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। हर्षवर्धन उनका भाई है, इस पर वह गर्व महसूस कर रहे हैं।
31 वर्षीय 'का एंड की' के अभिनेता ने हर्षवर्धन को ट्वीटर पर ऐन्करेज करते हुए कहा कि तुम्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए अपने पिता अनिल कपूर की तरह ही कड़ी मेहनत करनी होगी। मुझे तुम पर गर्व है मेरे भाई। सब तुम्हारे अंदर अनिल कपूर की छवि देखते हैं और चाहते हैं कि तुम उनसे भी ज्यादा मेहनत करो।
इस पर हर्षवर्धन ने अर्जुन को कहा, मैं आपकी प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं और आपकी बातें मुझे हमेशा याद रहेंगी। आपको मेरा प्यार। अर्जुन ने फिल्म की अभिनेत्री सैयामी खेर को भी बधाई देते हुए कहा कि तुम बहुत सुंदर हो और तुम्हारी आंखें भी बहुत प्यारी हैं। मुझे उम्मीद है कि तुम 'मिर्जिया'फिल्म की तरह आगे भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखोगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें