मुंबई में परियोजनाओं का उद्घाटन, पीएम मोदी की चुनावी चाल: गुरुदास कामत
कामत ने हालांकि मुंबई और मुंबई वासियों के हित में परियोजनाओं के समय पर पूरा होने की उम्मीद जताई।
मुंबई:
कांग्रेस के महासचिव गुरुदास कामत ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'प्रचार पिपासु' की संज्ञा देते हुए जोरदार हमला किया। कामत ने कहा कि मुंबई में शनिवार को शुरू की गई परियोजनाएं मोदी की चुनावी चाल है और सारा काम कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्ववर्ती सरकार है, जिसके फीते मोदी काट रहे हैं।
कामत ने हालांकि मुंबई और मुंबई वासियों के हित में परियोजनाओं के समय पर पूरा होने की उम्मीद जताई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कामत ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि यह उनकी कोशिशों की ही नतीजा है कि तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से गोरेगांव तक हार्बर लाइन बिछाने की परियोजना को हरी झंडी दी और अंधेरी, जोगेश्वरी तथा गोरेगांव रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का काम भी शुरू हुआ।
कामत ने कहा कि पिछले सप्ताह रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने राम मंदिर रोड पर जिस नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया, वह भी ममता बनर्जी के काम का ही नतीजा है।
कामत ने साथ ही उम्मीद जताई कि केंद्र में भाजपा की मौजूदा सरकार इन परियोजनाओं के पूरा होने में संप्रग सरकार द्वारा किए गए कार्यो को स्वीकार करेगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य