जबलपुर: गार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से फरार हुए 10 बच्चे
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक बाल सुधार गृह से 10 बच्चे गार्ड पर हमला कर भाग गए।
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक बाल सुधार गृह से 10 बच्चे गार्ड पर हमला कर भाग गए। बताया जा रहा है कि एक होम गार्ड जवान 10 बच्चों को उनके रूम से निकालकर नहलाने के लिए ले गया था। इसी दौरान बच्चों ने जवान पर हमला कर दिया और फरार हो गए।
गोकलपुर बाल सुधार गृह ने इसकी सूचना रांझी पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने इलाकों से लगी सीमाओं को सील कर दिया है। हालांकि फरार बच्चों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। फरार हुए बच्चों की उम्र 16 से 18 साल के बीच है।
Jabalpur (Madhya Pradesh): 10 children between the age 16-18 flee from juvenile home in Gokalpur locality after allegedly attacking guard. pic.twitter.com/YALYl95LkL
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
इससे पहले भी 6 बच्चे जबलपुर के बाल सुधार गृह से फरार हो चुक हैं। सभी फरार नाबालिग बच्चों पर जघन्य अपराध का मामला दर्ज है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय